अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! इडी के दूसरे नोटिस पर भी नहीं गयीं दिल्ली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2023 10:04 PM
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल के बाद अब उनकी बेटी सुकन्या मंडल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अनुब्रत मंडल की बेटी को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) गिरफ्तार कर सकता है. सुकन्या मंडल आज फिर इडी दफ्तर नहीं पहुंचीं.
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल के बाद अब उनकी बेटी सुकन्या मंडल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अनुब्रत मंडल की बेटी को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) गिरफ्तार कर सकता है. सुकन्या मंडल आज फिर इडी दफ्तर नहीं पहुंचीं. यह दूसरा मौका है, जब इडी के नोटिस पर वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुईं.
सुकन्या मंडल को बुलाया गया था इडी दफ्तर
बंगाल में मवेशी तस्करी मामले में बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल इडी के दूसरे नोटिस के बावजूद सोमवार को दिल्ली में इडी दफ्तर में नहीं पहुंची. इडी सूत्र बताते हैं कि सुकन्या मंडल ने ई-मेल के जरिये एजेंसी को इसकी सूचना भेजी है. उन्होंने एक बार फिर समय मांगा है.
Also Read: सुकन्या समृद्धि : प्राइमरी स्कूल की टीचर की सालाना आय करीब 1 करोड़, 29 लाख रुपये देती हैं इनकम टैक्स
अनुब्रत-सुकन्या से आमने-सामने पूछताछ करेगी इडी
इडी सूत्रों का कहना है कि इसके पहले मवेशी तस्करी मामले में अनुब्रत के सामने बिठाकर पूछताछ के लिए सुकन्या को दिल्ली में तलब किया गया था. उस समय भी वह नहीं पहुंची थी. इसके बाद दूसरी नोटिस भेज कर उसे रविवार के भीतर इडी दफ्तर आने को कहा गया था.
सुकन्या मंडल ने इडी को ई-मेल भेजकर मांगा समय
इडी अधिकारियों का कहना है कि सोमवार तक वह इडी दफ्तर नहीं पहुंची. हालांकि एक ईमेल भेजकर खुद को व्यस्त रहने का कारण दिखाकर कुछ और समय की मांग सुकन्या ने की है. हालांकि इसके बाद इडी अधिकारी क्या रुख अपनाते हैं, इस बारे में उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है.
सुकन्या मंडल को गिरफ्तार कर सकती है इडी : सूत्र
वहीं, दूसरी तरफ कुछ अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि अब इडी अधिकारी सुकन्या को गिरफ्तार करने का फैसला ले सकते हैं, जैसे इसके पहले उनके पिता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










