कोलकाता के कार्यालय किराये में सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि , 2023 की तीसरी तिमाही, जारी हुई सर्वे रिपोर्ट

Updated at : 04 Oct 2023 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के कार्यालय किराये में सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि , 2023 की तीसरी तिमाही, जारी हुई सर्वे रिपोर्ट

वर्तमान तिमाही में जीसीसी की स्थापना की बढ़ती घटनाएं भारत द्वारा प्रदान किये जानेवाले समग्र परिचालन और व्यावसायिक वातावरण के प्रति अधिक से अधिक प्रतिबद्धता की ओर भी इशारा करती हैं. कोलकाता में 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान आवासीय बाजार गतिविधि में देश में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि देखी गयी.

विज्ञापन

कोलकाता, अमर शक्ति : अंतरराष्ट्रीय संपत्ति परामर्श कंपनी, नाइट फ्रैंक इंडिया ने बुधवार को सर्वे रिपोर्ट जारी कर बताया कि कोलकाता ने 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की उच्चतम किराये मूल्य वृद्धि दर्ज की है, जो अब 38.1 रुपये वर्ग फुट/माह हो गयी. महानगर में 0.3 मिलियन वर्ग फुट का कार्यालय स्थान लेन-देन दर्ज किया गया. वर्ष 2023 के तीसरी तिमाही के दौरान हुई गतिविधि पर प्रकाशित रिपोर्ट बताया गया है कि भारत के शीर्ष आठ बाजारों में 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान 16.1 मिलियन वर्ग फुट के

कार्यालय लेनदेन में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

कार्यालय लेनदेन में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. 2023 की तीसरी तिमाही में भारत के प्रमुख आठ शहरों में नये कार्यालय का निर्माण 11.5 मिलियन वर्ग फुट पर दर्ज किया गया. नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि वर्तमान तिमाही में जीसीसी की स्थापना की बढ़ती घटनाएं भारत द्वारा प्रदान किये जानेवाले समग्र परिचालन और व्यावसायिक वातावरण के प्रति अधिक से अधिक प्रतिबद्धता की ओर भी इशारा करती हैं. पिछले वर्ष के दौरान ऑक्यूपायर मांग में अच्छी वृद्धि हुई है और यह पिछले वर्ष के स्तर को पार करने की ओर अग्रसर है.

Also Read: Teacher Scam : ईडी ने फिर अभिषेक बनर्जी व पत्नी रुजिरा बनर्जी को किया तलब, 9 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश
कोलकाता में आवासीय बाजार गतिविधि में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि

बताया गया है कि कोलकाता में 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान आवासीय बाजार गतिविधि में देश में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि देखी गयी. कोलकाता में बिक्री और लॉन्च में मजबूत वृद्धि देखी गयी, जो 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान क्रमशः 4,978 इकाइयों (105% की वार्षिक वृद्धि) और 3,772 इकाइयों (225% की वार्षिक वृद्धि) पर थी. 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान औसत भारतीय मूल्य में सात प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखी गयी, जो 3,585 रुपये प्रति वर्ग फुट है.

Also Read: सिक्किम में बादल फटा, बंगाल में उफनाई तीस्ता नदी, बाढ़ के बने हालात सीएम ममता बनर्जी ने रद्द की छुट्टियां

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola