Bengal Election 2021: तो उसके शव को नंदीग्राम भेज देता...शुभेंदु अधिकारी पर TMC नेता का विवादित बयान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2021 10:32 AM
bengal chunav 2021 latest news: तृणमूल कांग्रेस किया चोपड़ा से विधायक हमीदुल रहमान ने विवादित बयान दिया है. रहमान ने शुभेंदु अधिकारी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि वे गद्दार हैं और उन्हें चोपड़ा सहित पूरे बंगाल की जनता सबक सिखाएगी. हमीदुल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी हेलीकॉप्टर साथ यात्रा कर रहे हैं अगर वे सड़कमार्ग से आते तो उनको हम गद्दारी का सबक सिखाते.
तृणमूल कांग्रेस किया चोपड़ा से विधायक हमीदुल रहमान ने विवादित बयान दिया है. रहमान ने शुभेंदु अधिकारी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि वे गद्दार हैं और उन्हें चोपड़ा सहित पूरे बंगाल की जनता सबक सिखाएगी. हमीदुल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी हेलीकॉप्टर साथ यात्रा कर रहे हैं अगर वे सड़कमार्ग से आते तो उनको हम गद्दारी का सबक सिखाते.
एबीपी आनंदा की रिपोर्ट के अनुसार हमीदुल अंसारी ने शुभेंदु पर हमला करते हुए कहा कि अगर शुभेंदु अधिकारी हेलीकॉप्टर की बजात गाड़ी से यहां आते तो चोपड़ा के लोग उनका शव नंदीग्राम भेज देता. बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी की रैली का इस दौरान स्थानीय लोगों और टीएमसी समर्थकों ने विरोध भी किया और शुभेंदु गो बैक के नारे भी लगाए.
बीजेपी ने किया पलटवार- बीजेपी के उत्तर दिनाजपुर के जिला अध्यक्ष सुरजीत मंडल ने हमीदुल के बयान पर पलटवार किया है. सुरजीत मंडल ने कहा कि खुद हमीदुल कई पार्टी छोड़कर टीएमसी में आए हैं. उन्होंने कहा कि हमीदुल उत्तर दिनाजपुर का सबसे बड़ा गद्दार है. बीजेपी जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि शुभेंदु की रैली का जो विरोध हुआ है. वो टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है. चोपड़ा की जनता इस बार हमीदुल को सबक सिखाएगी.
छठे चरण में चुनाव- उत्तर दिनाजपुर के 9 सीटों के लिए 22 अप्रैल को छठे चरण में मतदान किया जाएगा. जिले में चोपड़ा, इस्लामपुर, गोआलपोखर, चाकुलिया, करनदीघी, हेमताबाद, कलियागंज, रायगंच और ईटहार सीट है. उत्तर दिनाजपुर टीएमसी का गढ़ माना जाता है.
Posted By: Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










