ePaper

Bengal Chunav 2021: बीजेपी नेता राहुल सिन्हा के प्रचार पर चुनाव आयोग ने लगाया 48 घंटे का बैन, पढ़ें पूरा मामला

Updated at : 13 Apr 2021 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: बीजेपी नेता राहुल सिन्हा के प्रचार पर चुनाव आयोग ने लगाया 48 घंटे का बैन, पढ़ें पूरा मामला

eci bans rahul sinha bjp:चुनाव आयोग ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा के प्रचार अभियान पर 48 घंटे की पाबंदी लगा दी है. आयोग ने यह कार्रवाई शीतलकूची पर दिए गए सिन्हा के एक बयान पर की है. चुनाव आयोग ने इससे पहले सीएम ममता बनर्जी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कैंपें पर 24 घंटे के लिए बैन लगा दिया था.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा के प्रचार अभियान पर 48 घंटे की पाबंदी लगा दी है. आयोग ने यह कार्रवाई शीतलकूची पर दिए गए सिन्हा के एक बयान पर की है. आयोग ने सिन्हा के बयान को आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन माना है. चुनाव आयोग ने इससे पहले सीएम ममता बनर्जी पर कार्रवाई करते हुए उनके कैंपेन पर बैन लगा दिया था.

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने राहल सिन्हा के शीतलकूची पर दिए गए एक बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है और कार्रवाई करते हुए उनपर प्रचार करने से बैन कर दिया है. आयोग कल देर रात सीएम ममता बनर्जी पर इस तरह की कार्रवाई की थी. ममता पर आयोग ने 24 घंटे के लिए प्रचार करने से बैन लगा दिया है.

Also Read: चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर लगाया बैन, नहीं कर सकेंगी प्रचार, अब करेंगी धरना

ममता क्या दिया था बयान– बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने शीतलकूची घटना पर बयान देते हुए कहा था कि सेंट्रल फोर्स ने सिर्फ चार को ही क्यों मारा? उन्हें आठ लोगों को मारना चाहिए था. उन्होंने कहा था कि जो लोग भी बूथ लूटने का काम करेंगे. उन्हें इसी तरह मारा जाएगा. टीएमसी ने सिन्हा के इसी बयान पर कार्रवाई की मांग की थी.

दिलीप घोष को नोटिस– चुनाव आयोग ने शीतल कूची मामले को लेकर दिलीप घोष के बयान पर भी नोटिस भेजा है. आयोग ने दिलीप घोष को कल 10 बजे तक मामले में जवाब देने के लिए कहा है. दिलीप घोष ने कहा था कि अगर लड़के नहीं सुधरे तो शीतलकूची जैसी और घटना हो सकती है.

कौन हैं राहुल सिन्हा– राहुल सिन्हा बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सिन्हा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी काम कर चुके है. बंगाल विधानसभआ चुनाव 2021 में सिन्हा को बीजेपी ने हावड़ा सीट से कैंडिडेट बनाया है.

Posted By: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola