केंद्र और राज्य के बीच जारी खींचतान में बुरे फंसे आलापन, क्या मोदी सरकार कार्रवाई करने वाली है?

Alapan Bandyopadhyay Latest News: पश्चिम बंगाल से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक आलापन बंद्योपाध्याय के नाम पर सियासी घमासान तेज हो गया है. एक तरफ सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव रह चुके आलापन बंद्योपाध्याय को मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है. दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार ने सीएम के मुख्य सलाहकार आलापन बंद्योपाध्याय से शोकॉज का फैसला लिया है.
पश्चिम बंगाल से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक आलापन बंद्योपाध्याय के नाम पर सियासी घमासान तेज हो गया है. एक तरफ सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव रह चुके आलापन बंद्योपाध्याय को मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है. दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार ने सीएम ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार आलापन बंद्योपाध्याय से शोकॉज का फैसला लिया है.
पिछले दिनों यास चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे थे. पीएम मोदी ने पहले ओड़िशा में चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और फिर बंगाल पहुंचे. यहां चक्रवात के प्रभाव का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी ने कलाईकुंडा में समीक्षा बैठक की और इसमें ना तो सीएम ममता बनर्जी पहुंची और ना ही तत्कालीन मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय. इस मीटिंग के बाद ऐसी खबरें भी आईं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम ममता बनर्जी से मिलने के लिए 30 मिनट तक इंतजार किया. ममता बनर्जी का आरोप था कि उन्हें पीएम से मिलने के लिए 20 मिनट रूकना पड़ा था.
Also Read: बंगाल के मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय को वापस बुलाने का क्या है कलाईकुंडा कनेक्शन?
केंद्र और राज्य के आरोप-प्रत्यारोप के बीच गाज तत्कालीन मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय पर गिरी. उन्हें केंद्र में तलब कर लिया गया. आलापन बंद्योपाध्याय को सोमवार को दस बजे दिल्ली में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था. लेकिन, वो दिल्ली नहीं गए और सोमवार (31 मई) को रिटायर हो गए. खास बात यह है आलापन बंद्योपाध्याय को तीन महीने के लिए एक्सटेंशन भी दिया गया था. एक तरफ आलापन बंद्योपाध्याय रिटायर हुए, दूसरी तरफ उन्हें ममता बनर्जी ने सीएम का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया. वो सीएम के मुख्य सलाहकार के रूप में तीन साल तक काम करते रहेंगे. इस पद पर काम करने के एवज में हर महीने ढाई लाख रुपए वेतन मिलेंगे.
Also Read: ममता बनर्जी का मास्टर स्ट्रोक: आलापन बंद्योपाध्याय को नियुक्त किया बंगाल की मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार
अब, बात करते हैं सीएम ममता बनर्जी के 10 मई को लिखे गए केंद्र सरकार को चिट्ठी की. सीएम ममता बनर्जी ने दस मई को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर आलापन बंद्योपाध्याय के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की थी. चिट्ठी के जवाब में केंद्र सरकार ने आलापन बंद्योपाध्याय को तीन महीने का एक्सटेंशन भी दिया. इसी बीच कलाईकुंडा में पीएम मोदी की बैठक के बाद केंद्र और राज्य के बीच विवाद बढ़ता चला गया. आखिर में आलापन बंद्योपाध्याय को दिल्ली तलब कर लिया गया. लेकिन, वो दिल्ली नहीं गए. रिटायर होने का फैसला कर लिया. इसके बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार भी नियुक्त कर दिया. दूसरी तरफ केंद्र सरकार ममता के मुख्य सलाहकार आलापन बंद्योपाध्याय पर कार्रवाई करने के मूड में दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




