ePaper

ममता सरकार का बड़ा फैसला, Student Credit Card से बच्चों को मिलेगा 10 लाख का लोन

Updated at : 26 Jun 2021 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
ममता सरकार का बड़ा फैसला, Student Credit Card से बच्चों को मिलेगा 10 लाख का लोन

ममता सरकार का बड़ा फैसला, Student Credit Card से बच्चों को मिलेगा 10 लाख का लोन, जान लें किन लोगों को मिलेगा लाभ, कैसे बनेगा कार्ड और कितने दिन में चुका पायेंगे कर्ज

विज्ञापन

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड (Student Credit Card) योजना को मंजूरी दे दी है. 30 जून को इस योजना को लांच किया जायेगा. स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बंगाल के विद्यार्थियों को बैंकों से राज्य सरकार की गारंटी पर 10 लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा.

राज्य सचिवालय नबान्न भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है.

undefined

उन्होंने बताया कि आगामी 30 जून को इस योजना को औपचारिक रूप से लांच किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जायेगा. यह लोन दिलाने के लिए राज्य सरकार गारंटर बनेगी. छात्रों के अभिभावकों को अपनी संपत्ति बंधक नहीं रखनी पड़ेगी.

Also Read: जगदीप धनखड़ को हटाना चाहती हैं ममता बनर्जी, राज्यपाल को हटाने के क्या हैं नियम, क्या कहता है संविधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को यह ऋण मुहैया कराया जायेगा. राज्य के 40 वर्ष की आयु तक के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोन लेकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को नौकरी मिलने के एक वर्ष बाद से अगले 15 वर्षों में राशि यह वापस करनी होगी.

undefined

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में ममता बनर्जी ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा कया था. प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली तृणमूल कांग्रेस की सर्वेसर्वा ममता बनर्जी ने सरकार गठन के बाद अपने वायदों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है.

undefined

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड की लांचिंग के बाद 10वीं कक्षा या उससे ऊपर के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए बहुत कम ब्याज पर 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन ले सकेंगे. पश्चिम बंगाल में 10 साल से रह रहे सभी लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे.

undefined
बेहद सरल होगी लोन लेने की प्रक्रिया

ममता बनर्जी ने कहा कि लोन की प्रक्रिया काफी सरल होगी. इस कार्ड के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकेंगे. ज्ञात हो कि ममता बनर्जी ने इसके पहले कृषक बंधु योजना का विस्तार किया था. इसके तहत अब किसानों को मिलने वाली 5 हजार रुपये की सालाना सहायता को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है.

undefined

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola