Bengal Chunav 2021 Update : राकेश सिंह के दोनों बेटों पर अलीपुर सीजेएम कोर्ट ने दिया यह फैसला
Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 Update : बंगाल चुनाव से पहले बम धमाके से दहला पटासपुर, 6 भाजपा कार्यकर्ता घायल. हुगली की जनता से ममता बनर्जी ने पूछा, खेला होबे तो… लोगों ने कहा- खेला होबे. दो महीने तक बर्दाश्त करूंगी, उसके बाद देखूंगी कि किसमें कितना है दम, हुगली में बोलीं ममता बनर्जी. एलआइसी का 75 फीसदी निजीकरण कर दिया, अब आपका पैसा आपको मिलेगा या नहीं, इसमें संशय है. कुछ लोग ताकत दिखा रहे हैं, मेरे परिवार की बहू पर हमला कर रहे हैं, हुगली में बोलीं ममता बनर्जी. नोटबंदी का पैसा कहां गया, नरेंद्र मोदी जवाब दो, हुगली की जनसभा में बोलीं ममता बनर्जी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के 48 घंटे के भीतर डनलप मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सभा करने जा रही हैं. बुधवार को दोपहर 2 बजे ममता बनर्जी डनलप मैदान पहुंचेंगी. इसकी सारी तैयारियां कर ली गयी हैं. हैलीपैड तैयार किया जा चुका है. मंगलवार दोपहर में हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी हुई. चंदननगर के पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा के नेतृत्व में मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बता दें दक्षिण बंगाल के हुगली जिला में विधानसभा की 18 सीट हैं, जिसमें से 16 पर तृणमूल का कब्जा है. ऐसे में ममता टीएमसी की गढ़ बचाने में जुटी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से जुड़े पलपल की खबर पाने के लिए पेज पर बने रहिए प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.
हर दिन जांच अधिकारी के सामने पेश होंगे राकेश के दोनों बेटे
अलीपुर सीजेएम कोर्ट के जज ने राकेश सिंह के दोनों बेटों को अंतरिम राहत देते हुए निर्देश दिया है कि वे जांच अधिकारी के समक्ष हर दिन हाजिरी देंगे.
राकेश सिंह के दोनों बेटों पर अलीपुर सीजेएम कोर्ट ने दिया यह फैसला
भाजपा नेता राकेश सिंह के दोनों बेटों को अलीपुर सीजेएम कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गयी है. अलीपुर सीजेएम कोर्ट के जज मुस्तकिन आलम ने भाजपा नेता के दोनों बेटों शुभम और साहेब सिंह को 5000-5000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी.
कांचरापाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोका, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
कांचरापाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोक दिया गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी चार्ज किया गया, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गयीं हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.
बंगाल चुनाव से पहले बम धमाके से दहला पटासपुर
बंगाल चुनाव से पहले बम धमाके से पटासपुर दहल उठा. इस हमले में भाजपा के 6 कार्यकर्ता घायल हो गये. बमबाजी की घटना पूर्वी मेदिनीपुर जिला के इच्छाबाड़ी और शानाहारी गांव में हुई है.
TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी पर बरसे भाजपा नेता, कही ये बात
ममता बनर्जी ने हुगली की अपनी रैली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दंगाबाग, तोलाबाज, दानव, दैत्य जैसे शब्दों से संबोधित किया, तो भाजपा ने इसके लिए ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की. राहुल सिन्हा ने इसे असंवैधानिक बताया, तो जयप्रकाश मजुमदार ने कहा कि यह बंगाल की संस्कृति का अपमान है.
हुगली में ममता की रैली के बाद लगाये नारे- जेने गेछे जनता, आबार आसछे ममता
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए