Bengal Chunav 2021 LIVE Update : भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 LIVE Update: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महिला आरक्षण के एलान पर तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा है. टीएमसी ने कहा कि बंगाल में हम महिलाओं को हमेशा उचित भागीदारी देते रहे हैं. बीजेपी यूपी और गुजरात में महिलाओं को आरक्षण दें. इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी विश्वभारती विवि के एक कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि ज्ञान का हमेशा सही उपयोग करना चाहिए. नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के युवा ऊर्जावान है और उन्हें रिस्क लेना चाहिए. पीएम के साथ इस कार्यक्रम में राज्यपाल जगदीश धनखड़ भी मौजूद रहें. West Bengal Assembly Election 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..
भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की महिला नेता पामेला गोस्वामी को कोलकाता पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. भाजपा ने इसे तृणमूल कांग्रेस की साजिश करार दिया है.
अमित मालवीय ने कहा
भाजपा आइटी सेल के प्रमुख तथा बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा है कि तृणमूल के 10 वर्षों के शासनकाल की विशेषता भ्रष्टाचार ही रहा है. इस संबंध में ट्विट करते हुए उन्होंने कहा कि वेस्ट बंगाल हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स ने राज्य के सरकारी डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद तथा पारदर्शिता के अभाव का गंभीर आरोप लगाया है. चाहें अम्फन राहत का मामला हो या फिर डॉक्टरों की नियुक्ति, ममता बनर्जी सरकार के 10 वर्षों की विशेषता भ्रष्टाचार ही रहा है.
चाक चौबंद होगी सुरक्षा
पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू है. मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के पहले विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 200 कंपनियां यहां पहुंच रही हैं. सुरक्षा बलों की 12 कंपनियां शनिवार को राज्य में पहुंचेगी. इसके बाद 25 फरवरी तक और 125 कंपनियों के यहां पहुंचने की संभावना है. इससे पहले कोर्ट ने सभी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों की तैनाती की बात कही थी.
अमित शाह के खिलाफ समन जारी
बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की मुश्किलें बढ़ सकती है. कोलकाता की एक कोर्ट ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खिलाफ समन जारी किया है. यह समन अभिषेक बनर्जी की मानहानि याचिका पर जारी की गई है. कोर्ट ने 22 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है.
टीएमसी की ये है प्लान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल कांग्रेस एक्टर मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां को बड़ी जिम्मेगारी सौंप सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी दोनो नेताओं को स्टार प्रचारक बना सकती है.
विनय मिश्रा फरार घोषित
कोर्ट ने सीबीआई की एक याचिका पर कोयला घोटाले के आरोपी विनय मिश्रा को फरार घोषित कर दिया है. बताया जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले से अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए