ePaper

Bengal News: चुनावी गहमा-गहमी के बीच TMC और BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, कई घायल

Updated at : 31 Mar 2021 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal News:  चुनावी गहमा-गहमी के बीच  TMC और BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, कई घायल

Bengal News in Hindi: जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बाली विधानसभा क्षेत्र में बेलूड़ रामकृष्ण मिशन मंदिर परिसर में इवीएम मशीन की जांच की जा रही थी. इसी दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. तृणमूल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता कटाक्ष कर रहे थे. विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया

विज्ञापन

हावड़ा: बाली थाना अंतर्गत बेलूड़ रामकृष्ण मंदिर के परिसर में तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी, जिसमें दोनों ओर के कार्यकर्ता घायल हो गये. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बाली विधानसभा क्षेत्र में बेलूड़ रामकृष्ण मिशन मंदिर परिसर में इवीएम मशीन की जांच की जा रही थी.

इसी दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. तृणमूल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता कटाक्ष कर रहे थे. विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया. दूसरी ओर भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इवीएम परीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जाने से रोक रहे थे, इसका विरोध करने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. इसमें दोनों दलों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं.

वहीं दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा पर मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया. उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नंदीग्राम में राष्ट्रगान के लिए खड़ी हुई ममता बनर्जी

उन्होंने कहा-अशोक डिंडा पर हुए हमले के सिलसिले में फौरन रिपोर्ट देने को कहा गया है. भाजपा उम्मीदवार के मैनेजर ने बताया कि डिंडा रोड शो कर लौट रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पर लाठी और सरिया से लैस सौ से भी अधिक गुंडों ने हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि वाहन पर पथराव भी किया गया, जिसमें पूर्व क्रिकेटर के कंधे पर चोट आयी है. अशोक डिंडा के मैनेजर ने कहा – यह घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे. वहां तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय गुंडे शाहजहां अली ने अन्य करीब सौ भी अधिक लोगों के साथ मिल कर लाठी, सरिया और ईंट से हमला कर दिया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरूनी कलह का एक परिणाम है. तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिल गिरि ने कहा : भाजपा के पुराने लोग अशोक डिंडा को उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने उन पर हमला किया.

Also Read: Bengal Election 2021: कोरोना वायरस संकट में बढ़ी मतदान केंद्रों की संख्या, कोलकाता पुलिस तैयारियों में जुटी

Posted By- Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola