Bengal News: व्यवसायी की हत्या मामले में CCTV से मिले सुराग, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2021 2:32 PM
Bengal News In Hindi: बुधवार रात टेलर दुकान में घुसकर व्यवसायी को गोली मारी गयी। जिसको लेकर गुरुवार को इलाके की सभी दुकानें बंद रहीं. शुक्रवार को व्यवसायियों ने बाजार बंद रखने का फैसला लिया. इस मामले में लिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. पहचान किये गये हमलावर फरार हैं.
कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ बाजार इलाके में बुधवार देर रात टेलर दुकान के मालिक वाइ मधु राव (45) को दुकान में घुस कर गोली मारने की घटना में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में लिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. पहचान किये गये हमलावर फरार हैं.
उनकी तलाशी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अब तक के सीसीटीवी से मिले सुराग में हमलावर स्थानीय ही होने के तथ्य मिले हैं. इसके पीछे और कौन लोग है? हमले की असल वजह क्या है? पुलिस हर नजरिये से जांच कर रही है. इधर, गुरुवार को भी इलाके में कई सारी दुकानें बंद रहीं. शुक्रवार को भी दुकानें बंद रहेंगी.
मालूम हो कि बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक से आये बदमाशों ने पेशे से ठेकेदार और टीटागढ़ के सुप्रीम टेलर के मालिक को दुकान घुस कर गोली मारी थी. बताया गया है कि पहले बदमाशों ने दुकान में घुसकर रिवॉल्वर की नोक पर धमका कर व्यवसायी के सोने की चेन, अंगूठी और कैश बॉक्स से सारे रुपये ले लिये थे और जाते समय उन पर गोलियां चलायीं थीं.
Also Read: चुनावी मंच से ममता का PM मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Posted By- Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










