ePaper

रासबिहारी में BJP के प्रचार रथ में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव, TMC पर लगा आरोप

Updated at : 24 Apr 2021 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
रासबिहारी में BJP के प्रचार रथ में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव, TMC पर लगा आरोप

Bengal News In Hindi: अनुसार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन टैब्लो लेकर भाजपा समर्थक चुनाव प्रचार कर रहे थे. आरोप है कि त्रिकोण पार्क के निकट जैसे ही भाजपा का टैब्लो पहुंचा,स्थानीय तृणमूल कार्यालय में बैठे तृणमूल समर्थक बाहर निकल आये और टैब्लो में चल रहे डि‌जिटल मैसेज को बंद करने को कहा. इनकार करने पर तृणमूल समर्थकों ने टैब्लो में तोड़फोड़ करते हुए टैब्लो में मौजूद टीवी को तोड़ दिया, साथ ही उस पर लगे फ्लेक्स और बैनर भी फाड़ दिये गये.

विज्ञापन

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता में रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत त्रिकोण पार्क के पास भाजपा के टैब्लो पर हमला करने का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. भाजपा समर्थकों ने थाने में घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन टैब्लो लेकर भाजपा समर्थक चुनाव प्रचार कर रहे थे. आरोप है कि त्रिकोण पार्क के निकट जैसे ही भाजपा का टैब्लो पहुंचा,स्थानीय तृणमूल कार्यालय में बैठे तृणमूल समर्थक बाहर निकल आये और टैब्लो में चल रहे डि‌जिटल मैसेज को बंद करने को कहा.

Also Read: कोलकाता में BJP के प्रचार अभियान में चली गोली, हंगामा, उम्मीदवार शिवाजी सिंह राय और CISF का जवान घायल

इनकार करने पर तृणमूल समर्थकों ने टैब्लो में तोड़फोड़ करते हुए टैब्लो में मौजूद टीवी को तोड़ दिया, साथ ही उस पर लगे फ्लेक्स और बैनर भी फाड़ दिये गये. विरोध करने पर वहां मौजूद भाजपा समर्थकों पर रॉड और डंडे से हमला किया गया. घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

वहीं इस घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने इलाके में विरोध-प्रदर्शन किया. तृणमूल की तरफ से इस आरोप को खारिज कर दिया गया है. तृणमूल की तरफ से कहा गया कि भाजपा समर्थक ही आपत्तिजनक बाते कर रहे थे. इसका विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गये. पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया.

Also Read: चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने क्यों छोड़ा था ममता बनर्जी का साथ? पहली बार रैली में किया खुलासा

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola