ePaper

कोलकाता में चुनाव से पहले 33.87 लाख रुपये जब्त, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 21 Apr 2021 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में चुनाव से पहले 33.87 लाख रुपये जब्त, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

west bengal election 2021 before election in Kolkata 33.87 lakh rupees seized one arrested by police : बंगाल में पांच चरण की वोटिंग हो चुकी है. गुरुवार को छठे चरण की वोटिंग होनी है. कल कोलकाता पुलिस के अतंर्गत 4 सीटों पर चुनाव होना है. वहीं आठवें चरण में कोलकाता में वोटिंग होगी. कोलकाता में चुनाव से पहले कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोलकाता पुलिस के मोचीपाड़ा थाना इलाके से पुलिस ने 33,87,500 रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बंगाल चुनाव 2021: बंगाल में पांच चरण की वोटिंग हो चुकी है. गुरुवार को छठे चरण की वोटिंग होनी है. कल कोलकाता पुलिस के अतंर्गत 4 सीटों पर चुनाव होना है. वहीं आठवें चरण में कोलकाता में वोटिंग होगी. कोलकाता में चुनाव से पहले कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोलकाता पुलिस के मोचीपाड़ा थाना इलाके से पुलिस ने 33,87,500 रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

कोलकाता पुलिस के डीसी (सेंट्रल) रूपेश कुमार ने बताया मंगलवार की रात मोचीपाड़ा थाने की पुलिस और चौरंगी विधानसभा सीट के तहत फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर रुपये के साथ एक युवक को पकड़ा. युवक की पहचान बुबाई चक्रवर्ती (27) के रूप में हुई है. वह उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके का रहने वाला है. बता दें कि गुरुवार को उत्तर 24 परगना में भी वोटिंग है.

Also Read: Bengal Election 2021: छठे चरण के चुनाव से पहले सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास विस्फोट, बमबाजी से दहल उठा भाटपाड़ा व बीजपुर

इधर, बुबाई के पास एक बैग मिला जिसकी जांच में 33,87,500 रुपये बरामद की गयी. रुपये के बारे में बुबाई कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. उसके पास इतने ज्यादा रकम के एवज में कोई दस्तावेज भी नहीं मिली. इसके बाद ही रुपये जब्त कर बुबाई को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया, घटना की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गयी है.

मालूम हो कि, चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद ही कोलकाता पुलिस और बंगाल पुलिस अलर्ट हो चुकी थी और अपने- अपने इलाके में निगरानी बढ़ा चुके हैं. बाहर से कोई अवैध रुपये, अवैध हथियार और विस्फोटक बंगाल और कोलकाता में नहीं आये, इसके लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. इससे पहले भी कोलकाता पुलिस ने बड़ी संख्या में नकदी जब्त की है. साथ ही हथियार और विस्फोटक भी बरामद की जा चुकी हैं.

Also Read: चुनावी सरगर्मी के बीच बंगाल में पारे में भी उछाल, कोलकाता से लेकर दूसरे जिलों में गर्मी से हाल बेहाल

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola