Bengal Chunav 2021: बंगाल जीतने के बाद दिल्ली जाकर बीजेपी को हिला देंगे, खड़गपुर के मंच से ममता का एलान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2021 5:00 PM
ममता बनर्जी ने गुरूवार को खड़गपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया. ममता बनर्जी ने कहा कि 'पोरिबोर्तन ' (परिवर्तन) ममता बनर्जी का नारा है, पर आप (बीजेपी) ममता बनर्जी की नकल क्यों कर रहे हैं? ... बंगाल जीतने के बाद, हम दिल्ली जाएंगे और भाजपा को हिला देंगे.
ममता बनर्जी ने गुरूवार को खड़गपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया. ममता बनर्जी ने कहा कि ‘पोरिबोर्तन ‘ (परिवर्तन) ममता बनर्जी का नारा है, पर आप (बीजेपी) ममता बनर्जी की नकल क्यों कर रहे हैं? … बंगाल जीतने के बाद, हम दिल्ली जाएंगे और भाजपा को हिला देंगे.
पुरुलिया में पीएम मोदी के दीदी अचानक बदली बदली सी दिख रही है के बयान पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मैं एक बाघ की तरह हूं और मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगी. अमलासुली में ममता ने कहा कि वो केवल जनता के सामने अपना सिर झुकाती हैं. लेकिन भाजपा जैसी पार्टी महिलाओं, दलितों पर अत्याचार करती है – मैं उनका समर्थन नहीं करती.
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई भी माओवादी, वामपंथी या कांग्रेस के दोस्त यहां है, तो मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि वे CPIM बीजेपी के गदाई हैं, उनके लिए वोट नहीं करें. कांग्रेस को वोट न दें-वे बीजेपी के जगाई हैं और बीजेपी दंगा कराने वाली पार्टी माधाई है. साथ ही कहा की भाजपा जानती हैं कि ममता बनर्जी का मतलब लोगों की ऊर्जा है और वह लोगों के साथ मिलकर लड़ेंगी, मैदान से नहीं भागेंगी.
टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में चल रहे टकराव को लेकर पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा अपने स्वयं के कार्यकर्ताओं से निपटने में असमर्थ हैं, इसलिए, पुरानी भाजपा और नई भाजपा, सुवेंदु भाजपा बनाम पुरानी भाजपा के बीच टकराव है. वे टीएमसी पर आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उनका अपने कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण नहीं है. वे सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं.
बीजेपी को दंगाई पार्टी होने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जब आप खाना बनाते हैं तो आप बर्तनों का उपयोग करते हैं और जब ये लुटेरे आते हैं, तो बस उन लोगों का पीछा करते हैं। उन्हें बताएं कि “हमें दंगे नहीं चाहिए.
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










