ePaper

दूसरे फेज से पहले गोत्र पर विवाद, ओवैसी का ममता से सवाल- हमारा क्या, हम तो जनेऊधारी भी नहीं?

Updated at : 31 Mar 2021 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे फेज से पहले गोत्र पर विवाद, ओवैसी का ममता से सवाल- हमारा क्या, हम तो जनेऊधारी भी नहीं?

Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग एक अप्रैल (गुरुवार) को है. इसके पहले पश्चिम बंगाल में गोत्र पर विवाद बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा था कि उनका गोत्र शांडिल्य है. लेकिन, वो अपना गोत्र ‘मां, माटी और मानुष’ बताना पसंद करती हैं. इसी बयान पर बंगाल में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी के बयान पर तंज कसा है. असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी से पूछा है कि वो तो जनेऊधारी भी नहीं हैं, उनका क्या होगा?

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग एक अप्रैल (गुरुवार) को है. इसके पहले पश्चिम बंगाल में गोत्र पर विवाद बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा था कि उनका गोत्र शांडिल्य है. लेकिन, वो अपना गोत्र मां, माटी और मानुष बताना पसंद करती हैं. इसी बयान पर बंगाल में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी के बयान पर तंज कसा है. असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी से पूछा है कि वो तो जनेऊधारी भी नहीं हैं, उनका क्या होगा?

Also Read: Bengal Chunav 2021: ममता के गोत्र वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, ‘रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं’
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा सवाल

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट करके लिखा कि उनका क्या होगा? जो लोग शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं हैं उनका क्या होगा? जो किसी भगवान के भक्त नहीं हैं या फिर कोई मंत्रोच्चार नहीं करते हैं उनका क्या होगा? असदुद्दीन ओवैसी ने आगे लिखा कि हर पार्टी को लगता है कि चुनाव को जीतने के लिए खुद को हिंदू बताना बेहद जरूरी है. ऐसी कोशिश चुनाव के नियमों के खिलाफ है.

Also Read: महारानी VS सेनापति: नंदीग्राम के महासंग्राम में ममता बनर्जी, क्या TMC चीफ की मदद करेगा हॉटसीट?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पूछ चुके हैं सवाल

मंगलवार को ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कहा था कि उनका गोत्र शांडिल्य है. इसके बावजूद वो अपना गोत्र मां, माटी, मानुष बताती हैं. उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल पूछा था. गिरिराज सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी को रोंहिग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी बता देना चाहिए. अब, गोत्र वाले बयान पर विवाद आगे बढ़ा तो असदुद्दीन ओवैसी ने भी ममता से सवाल पूछा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola