ePaper

बंगाल में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं, अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी

Updated at : 17 Feb 2023 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं, अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस संबंध में सूबे की मुखिया ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखी है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (Vector-Borne Diseases Control Persons) में लगे कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस संबंध में सूबे की मुखिया ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखी है. अधीर रंजन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि इन ककर्मचारियों के वेतन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाये. इन्हें महज 5,250 रुपये वेतन मिलता है. वह भी समय पर नहीं मिल रहा है.

वेक्टर जनित रोगों से जुड़े कर्मचारियों की सैलरी 15000 करें : अधीर

अधीर रंजन ने इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की मांग की है. कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को याद दिलाया है कि 8 नवंबर 2021 को भी उन्होंने वेक्टर बोर्न डिजीजेज कंट्रोल में लगे कर्मचारियों के बारे में उनका ध्यान आकृष्ट कराया था. एक बार फिर उन्हें चिट्ठी लिखनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि ये लोग राज्य के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं.

वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण में लगे हैं 25000 कर्मचारी

अधीर रंजन के मुताबिक, ये कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं जैसे महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) आदि की कार्य प्रगति की स्थिति की रिपोर्ट देते हैं. इस वक्त इन लोगों को पश्चिम बंगाल राज्य में वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गयी है. ग्रामीण इलाकों में कार्यरत इन कर्मचारियों की संख्या कम से कम 25,000 होगी.

Also Read: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का CM ममता बनर्जी पर वार, कहा- PM मोदी और अदाणी के साथ रिश्ते में आया बदलाव
5,250 रुपये मिल रहा है वेतन

लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री चौधरी ने कहा है कि इन 25 हजार लोगों को राज्य सरकार महज 5,250 रुपये वेतन देती है. साढ़े तीन महीने बीत गये, इन्हें वेतन नहीं मिला है. आपसे आग्रह है कि जल्द से जल्द इन लोगों के वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की कृपा करें. इतना ही नहीं, श्री चौधरी ने ममता बनर्जी से यह भी अपील की है कि इन लोगों का वेतन बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया जाये, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola