ePaper

Indrani Mukerjea Story Buried Truth OTT: इंद्राणी मुखर्जी का सच आएगा सामने, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

Updated at : 29 Jan 2024 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Indrani Mukerjea Story Buried Truth OTT: इंद्राणी मुखर्जी का सच आएगा सामने, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री-सीरीज द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. इस सीरीज का प्रीमियर 23 फरवरी को होने जा रहा है. शो इंद्राणी मुखर्जी के कुख्यात मामले पर प्रकाश डालता है, जिन्होंने 2015 में अपनी बेटी की हत्या के लिए सुर्खियां बटोरी थीं.

विज्ञापन
undefined

पिछले कुछ वर्षों में क्राइम डॉक्यूमेंट्री की लोकप्रियता आसमान छू रही है और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए रियल लाइफ बेस्ड कहानियां लेकर आ रहे हैं.

undefined

अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री-सीरीज की घोषणा की है और इसकी रिलीज डेट भी बता दी है. यह सीरीज शीना बोरा मर्डर केस पर आधारित होगी.

undefined

‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी बरीड ट्रुथ रिलीज डेट’ 23 फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फैंस इस देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Also Read: Aashram 4 से लेकर Panchayat 3 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज, नोट कर लें डेट
undefined

सीरीज की घोषणा करते हुए, नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक सनसनीखेज घोटाला जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिसके केंद्र में एक परिवार के सबसे गहरे रहस्य थे.”

undefined

शाना लेवी और उराज बहल द्वारा निर्देशित डॉक्यू-सीरीज में इंद्राणी मुखर्जी, उनके बच्चों विधि मुखर्जी और मिखाइल बोरा के साथ-साथ अनुभवी पत्रकारों और वकीलों के साक्षात्कार शामिल होंगे.

undefined

बता दें, 2012 के हाई-प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने मई 2022 में जमानत दे दी थी. 2012 में शीना बोरा के लापता होने के बाद इस मामले ने ध्यान खींचा.

undefined

बाद में अगस्त 2015 में, मुंबई पुलिस ने शीना के अपहरण और हत्या के आरोप में उसकी मां इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना, ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व मीडिया कार्यकारी पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार किया. था.

Also Read: Panchayat 3 OTT: इंतजार खत्म, जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola