35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Weather Update Today: झारखंड, बिहार में आज भी बारिश, बंगाल, दिल्ली, UP समेत देशभर के तापमान में दिखेगी बड़ी गिरावट, -5 डिग्री पहुंचा श्रीनगर का पारा

Winter Weather Forecast India, Weather Alert, Weather Update, Bihar, Delhi, Air Quality, Jharkhand, UP, Fog, J & K, Snowfall: सर्दी अपने चरम पर है. 16 दिसंबर से झारखंड, बिहार, बंगाल समेत पूर्वी भारत के अन्य राज्यों के तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना है. बात करें दिल्ली की तो 15 दिसंबर को यहां का न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री तक दर्ज किया गया. इधर, ठंडी हवाओं से मध्य भारत का तापमान भी गिरने की प्रबल संभावना है. आपको बता दें कि हिमपात और बर्फबारी से श्रीनगर का न्यूनतम पारा माइनस 05 डिग्री पर पहुंच गया है. आइये देखते हैं राज्य भर का मौसम..

सर्दी अपने चरम पर है. 16 दिसंबर से झारखंड, बिहार, बंगाल समेत पूर्वी भारत के अन्य राज्यों के तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना है. बात करें दिल्ली की तो 15 दिसंबर को यहां का न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री तक दर्ज किया गया. इधर, ठंडी हवाओं से मध्य भारत का तापमान भी गिरने की प्रबल संभावना है. आपको बता दें कि हिमपात और बर्फबारी से श्रीनगर का न्यूनतम पारा माइनस 05 डिग्री पर पहुंच गया है. आइये देखते हैं राज्य भर का मौसम..

उत्तर प्रदेश का तापमान (Uttarpradesh Weather)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत अन्य जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी संभव है. यहां का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना है. जो गुरूवार तक 6 डिग्री पर आ जाएगी.

सूर्योदय का समय: 6 बजकर 48 मिनट

सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 16 मिनट

न्यूनतम तापमान: 11 डिग्री

उच्चतम तापमान: 22 डिग्री

बिहार का तापमान (Bihar Weather)

आज पटना समेत बिहार के अन्य हिस्सों में हल्की वर्षा संभव है. यहां सुबह घने कोहरे के साथ हुई है. राज्य में शुक्रवार तक न्यूनतम पारा में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

सूर्योदय समय: 6 बजकर 28 मिनट

सूर्यास्त समय: 5 बजकर 01 मिनट

न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

उच्चतम तापमान: 22 डिग्री

झारखंड का तापमान (Jharkhand Weather)

झारखंड के रांची में आज भी हल्की बूंदाबांदी होगी. कई स्थानों पर मध्यम वर्षा भी संभव है. यहां दिन की शुरूआत कोहरे के साथ हुई. गुरूवार से यहां का न्यूनतम पारा में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

सूर्योदय का समय: 6 बजकर 23 मिनट

सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 05 मिनट

न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

उच्चतम तापमान: 22 डिग्री

बंगाल का तापमान (Bengal Weather)

बंगाल के कोलकाता जिले में आज घने कोहरे के साथ सुबह की शुरूआत हुई है. पूरे दिन मौसम साफ रहेगा.

सूर्योदय समय: 6 बजकर 09 मिनट

सूर्यास्त समय: 4 बजकर 55 मिनट

न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री

उच्चतम तापमान: 27 डिग्री

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम (Jammu & Kashmir Weather)

आज से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में माइनस 5 डिग्री तक जाएगा न्यूनतम तापमान. बढ़ेगी कड़ाके की ठंड.

सूर्योदय का समय: 7 बजकर 29 मिनट

सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 23 मिनट

उच्चतम तापमान: -05 डिग्री

न्यूनतम तापमान: 10 डिग्री

पंजाब में आज का मौसम (Punjab Weather)

पंजाब के अमृतसर में गुरूवार से पारा 2 डिग्री पर आ जाएगा. आज न्यूनतम तापमान 04 डिग्री और उच्चतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है. यहां कुहासे के साथ दिन की शुरूआत हुई है.

सूर्योदय समय: 7 बजकर 23 मिनट

सूर्यास्त समय: 5 बजकर 29 मिनट

न्यूनतम तापमान: 04 डिग्री

उच्चतम तापमान: 15 डिग्री

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather)

दिल्ली में घने कुहासे के साथ आज दिन की शुरूआत हुई है. यहां का न्यूनतम पारा 07 डिग्री उच्चतम तापमान 17 डिग्री रहेगा.

सूर्योदय का समय: 7 बजकर 07 मिनट

सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 26 मिनट

न्यूनतम तापमान: 7 डिग्री

उच्चतम तापमान: 17 डिग्री

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather)

राजस्थान के अलवर जिले में आज पूरे दिन मौसम बिल्कुल साफ रहेगा.

सूर्योदय समय: 7 बजकर 07 मिनट

सूर्यास्त समय: 5 बजकर 31 मिनट

न्यूनतम तापमान: 08 डिग्री

उच्चतम तापमान: 21 डिग्री

गुजरात का तापमान (Gujarat Weather)

गुजरात के वडोदरा में आज धुंध के साथ दिन की शुरूआत हुई है. हालांकि, पूरे दिन मौसम यहां साफ रहेगा.

सूर्योदय का समय: 7 बजकर 09 मिनट

सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 56 मिनट

न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री

उच्चतम तापमान: 28 डिग्री

मुंबई का तापमान (Mumbai Weather)

मुंबई में आज सुबह कुहासा देखने को मिला. हालांकि, पूरे दिन मौसम साफ रहेगा.

सूर्योदय का समय: 7 बजकर 04 मिनट

सूर्यास्त का समय: 6 बजकर 04 मिनट

उच्चतम तापमान: 28 डिग्री

न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री

मध्य प्रदेश का तापमान (Madhyapradesh Weather)

मध्य प्रदेश के इंदौर में आज दिन की शुरूआत कुहासे के साथ हुई है. यहां शुक्रवार के बाद पारा 8-9 डिग्री पर आ जाएगा.

सूर्योदय समय: 7 बजे

सूर्यास्त समय: 5 बजकर 44 मिनट

न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

उच्चतम तापमान: 22 डिग्री

कर्नाटक का तापमान (Karnataka Weather)

कर्नाटक के बेंगलुरु में आज हल्के बादल दिखेंगे. ज्यादातर समय मौसम साफ रहेगा. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी संभव है.

सूर्योदय का समय: 6 बजकर 34 मिनट

सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 56 मिनट

न्यूनतम तापमान: 16 डिग्री

उच्चतम तापमान: 26 डिग्री

छत्तीसगढ़ का तापमान (Chhatisgarh Weather)

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. यहां रविवार तक पारा 10 डिग्री के नीचे आने की संभावना है.

सूर्योदय समय: 6 बजकर 33 मिनट

सूर्यास्त समय: 5 बजकर 24 मिनट

न्यूनतम तापमान: 18 डिग्री

उच्चतम तापमान: 28 डिग्री

तमिलनाडु का तापमान (Tamilnadu Weather)

तमिलनाडु के चेन्नई में आज फॉग के साथ दिन की शुरूआत हुई है. यहां कई स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है.

सूर्योदय का समय: 6 बजकर 23 मिनट

सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 45 मिनट

न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री

उच्चतम तापमान: 30 डिग्री

उड़ीसा का तापमान (Odisha Weather)

उड़ीसा के भुवनेश्वर में आज की सुबह घने कुहासे के साथ हुई. यहां सप्ताहंत तक न्यूनतम पारा गिरकर 13-14 आ जाएगा.

सूर्योदय समय: 6 बजकर 14 मिनट

सूर्यास्त समय: 5 बजकर 10 मिनट

न्यूनतम तापमान: 19 डिग्री

उच्चतम तापमान: 30 डिग्री

केरल का तापमान (Kerala Weather)

केरल के तिरूवंतपुरम में पूरे सप्ताह वर्षा होने की संभावना है. आज यहां 9 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जायेगी और पूरे दिन रूक-रूक कर वर्षा होगी.

सूर्योदय का समय: 6 बजकर 29 मिनट

सूर्यास्त का समय: 6 बजकर 06 मिनट

न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री

उच्चतम तापमान: 31 डिग्री

मेघालय का तापमान (Meghalaya Weather)

शिलांग समेत पूरे मेघालय में आज मौसम साफ रहेगा. शुक्रवार तक यहां पारा गिरकर 2-3 डिग्री पर आ जाएगा.

सूर्योदय समय: 6 बजकर 01 मिनट

सूर्यास्त समय: 4 बजकर 34 मिनट

आज का न्यूनतम तापमान: 07 डिग्री

आज का उच्चतम तापमान: 17 डिग्री

अरुणाचल प्रदेश का तापमान (Arunachal Pradesh Weather)

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बुधवार का मौसम साफ रहेगा. यहां सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री पर आ जाएगा.

सूर्योदय का समय: 5 बजकर 57 मिनट

सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 24 मिनट

आज का न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

आज का उच्चतम तापमान: 24 डिग्री

त्रिपुरा का तापमान (Tripura Weather)

त्रिपुरा के अगरतला में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी संभव है.

सूर्योदय का समय: 6 बजे

सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 41 मिनट

न्यूनतम तापमान: 16 डिग्री

उच्चतम तापमान: 24 डिग्री

नागालैंड का तापमान (Nagaland Weather)

नागालैंड के कोहिमा में मौसम साफ रहेगा. आज न्यूनतम तापमान 07 डिग्री तो उच्चतम तापमान 17 डिग्री रहेगा. शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री और की गिरावट दर्ज की जायेगी.

सूर्योदय समय: 5 बजकर 52 मिनट

सूर्यास्त समय: 4 बजकर 25 मिनट

न्यूनतम तापमान: 07 डिग्री

उच्चतम तापमान: 17 डिग्री

मणिपुर का तापमान (Manipur Weather)

बुधवार को मणिपुर के इंफाल का मौसम दिनभर साफ रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान 06 डिग्री जबकि, उच्चतम तापमान 21 डिग्री रहेगा.

सूर्योदय का समय: 5 बजकर 47 मिनट

सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 26 मिनट

न्यूनतम तापमान: 09 डिग्री

उच्चतम तापमान: 20 डिग्री

मिजोरम में आज का तापमान (Mijoram Weather)

मिजोरम के ऐजावल जिले में आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान यहां 8 डिग्री जबकि, उच्चतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है.

सूर्योदय समय: 5 बजकर 51 मिनट

सूर्यास्त समय: 4 बजकर 28 मिनट

न्यूनतम तापमान: 6 डिग्री

उच्चतम तापमान: 21 डिग्री

गोवा में आज का तापमान (Goa Weather)

गोवा में आज मौसम साफ रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और उच्चतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है.

सूर्योदय का समय: 6 बजकर 54 मिनट

सूर्यास्त का समय: 6 बजकर 06 मिनट

न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री

उच्चतम तापमान: 33 डिग्री

असम में आज का तापमान (Assam Weather)

असम राज्य के तीनसुकिया जिले में आज मौसम साफ रहेगा.

सूर्योदय का समय: 5 बजकर 51 मिनट

सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 16 मिनट

उच्चतम तापमान: 25 डिग्री

न्यूनतम तापमान: 13 डिग्री

Posted By: Sumit Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें