Viral Video : घर में घुसा लंबा सांप, बच्ची ने उठाया पोछा और यूं भगाया, लोग हैरान

घर में घुसा सांप (Photo: Insta)
Viral Video : अगर आपके घर में सांप आ जाए तो आमतौर पर हड़कंप मच जाता है, लेकिन एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. जी हां…ऑस्ट्रेलिया के एक परिवार का यह वीडियो है जो वायरल हो रहा है. जंगलों से घिरे एक आलीशान घर में रहने वाले इस परिवार के घर में एक बड़ा सांप घुस आया. देखें उसके बाद क्या हुआ?
Viral Video : अगर घर में सांप आ जाए तो आमतौर पर लोग डर जाते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों से घिरे एक आलीशान घर में रहने वाले एक परिवार ने हिम्मत नहीं हारी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बड़े सांप के घर में घुस आने पर एक छोटी बच्ची अपने पिता को सांप दिखाती है, जो ड्रेसिंग मिरर के पीछे छिपा था. हैरानी की बात यह है कि बच्ची ने खुद कमान संभाली और केवल एक पोछे (मॉप) की मदद से सांप को घर से बाहर भगा दिया. देखें वीडियो.
पिता को उस सांप के बारे में बताते दिखी बच्ची
यह वीडियो @mattwright ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वह जंगली जानवरों और सांपों के साथ अपने अनुभवों के लिए मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. उन्होंने अपने अकाउंट पर अपनी बेटी डस्टी का एक मजेदार और रोमांचक वीडियो शेयर किया. वीडियो में डस्टी अपने पिता को उस सांप की ओर इशारा करते हुए दिखती है, जो उनके घर में घुस आया था. इसके बाद पिता उसे सांप को बाहर निकालने के लिए कहते हैं. बहादुर डस्टी ने हिम्मत दिखाई, एक सफाई वाला पोछा (मॉप) उठाया और सावधानी से सांप को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
परिवार का साहस देखकर लोग हैरान
हैरानी की बात यह है कि वीडियो में न तो पिता डरे और न ही छोटी बच्ची, बल्कि उनकी बहादुरी ने सोशल मीडिया यूजर का ध्यान खींच लिया. वीडियो की सबसे मजेदार बात तब सामने आई जब सांप अभी घर के अंदर ही था और अचानक डस्टी की मां वहां आ गईं. जहां लोगों को उम्मीद थी कि वह डरकर चौंक जाएंगी, वहीं बच्ची की मां, बच्चे और पिता से भी ज्यादा शांत और सहज नजर आईं. इस परिवार का साहस देखकर लोग हैरान रह गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










