Viral Video: सांपों का शोरूम! अजगरों के साथ शख्स को देख कांप जाएगा कलेजा, कमजोर दिल वाले वीडियो को न देखें

अजगर सांप को खाना देता शख्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो धमाल मचा रहा है. वीडियो देखकर लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो इतना खतरनाक है कि कुछ यूजर डर से देख भी नहीं पा रहे हैं. दरअसल वीडियो में एक शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उसने अपने घर पर सांपों का शोरूम खोल दिया है.
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है, एक शख्स रूम में रखे अलमारी को एक-एक कर खेलता है. लेकिन अलमारी के अंदर से जो निकलता है, उसे देखकर आपका दिल भय से कांप उठेगा. अलमारी के अंदर से विशालकाय अजगर निकलता है. लेकिन शख्स भयंकर सांप से जरा भी घबराता नहीं है. बल्कि स्टिक की मदद से उसे खाना देता है. अलमारी के अंदर से निकलते ही अजगर अपने शिकार पर हमला करता. फिर शख्स अजगर को पकड़कर फिर से अलमारी के अंदर बंद कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है, शख्स एक-एक कर सभी अलमारी को खोलता है और उसमें कैद भूखे अजगर को भोजन कराता है.
शख्स ने घर में खोल दिया सांपों का शोरूम?
वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ऐसा लगता है, मानो शख्स ने अपने घर में सांपों का शोरूम खोल दिया हो. अजगर के साथ खेल करते शख्स के वीडियो को इंस्टाग्राम में rem887mag नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










