Viral Video : एक साथ 5 जहरीले कोबरा सांप से हुआ सामना, देखें फिर क्या हुआ

सांप का वायरल वीडियो (Photo: Insta)
Viral Video : अगर एक साथ पांच खतरनाक सांपों आपके सामने आ जाए तो क्या होगा? इस सवाल का जवाब शायद यह होगा कि आप वहां से भाग खड़े होंगे. लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक शख्स बिना किसी डर के 5 कोबरा सांपों के सामने बैठा नजर आ रहा है. देखें वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स का सामना एक साथ पांच सांपों से होता है. हैरानी की बात यह है कि वह बिना घबराए उनके सामने बैठा नजर आ रहा है. यह नजारा इतना चौंकाने वाला है कि लोग वीडियो को देखकर हैरान हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है जिसपर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. देखें वीडियो.
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पांच जहरीले कोबरा सांप फन फैलाए बैठे हैं और उनके सामने एक शख्स बैठा है, वो भी बड़ी शांति से चश्मा लगाए. वह बेखौफ होकर अपने हाथ-पांव हिलाता है और मानो सांपों को अटैक के लिए उकसा रहा हो. जब सांप हमला करने की कोशिश करते हैं, तो वह तेजी से अपना हाथ हटाता वीडियो में दिखता है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : इतना बड़ा किंग कोबरा, पकड़ने वाले शख्स की ओर बार–बार बढ़ा, देखें फिर क्या हुआ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर munna_snake_rescuer नाम की आईडी से शेयर किए गए इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को अब तक 1 लाख 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया और तरह-तरह के कमेंट यूजर कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










