Viral Video: दुकान लुटने आए लुटेरे को बच्ची ने कर दिया ऐसा ऑफर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे भावुक

लूट की घटना को अंजाम देता लुटेरा, बच्ची को गले लगाकर प्यार करता पिता
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल होता ही रहता है. कुछ जमकर हंसाते हैं, तो कुछ आपको ज्ञान की बातें बता जाते हैं. कुछ वीडियो आपको इमोशनल कर जाते हैं. इस समय जो वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, उसे देखने के बाद यूजर इमोशनल हो रहे हैं. वीडियो दुकान लूट से जुड़ा है, जिसमें लुटेरा हथियार के दम पर दुकान लुटने आता है, लेकिन एक नन्ही बच्ची की मासूमियत ने उसका इरादा ही बदल दिया.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बेहद खास है. क्योंकि छोटी बच्ची की मासूमियत ने पत्थर दिल लुटेरे के घातक इरादे को भी बदल दिया. वीडियो में जो दिख रहा है, शायद ही किसी ने उसकी उम्मीद की होगी. वीडियो @craziestlazy नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो एक छोटे दुकान का है. जिसमें एक आदमी अपनी छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहा है. अचानक एक नकाबपोश बदमाश दुकान में दाखिल होता है और सीधे दुकानदार के साथ हाथापाई शुरू कर देता है. उसके एक हाथ में पिस्तौल भी दिख रहा है. लुटेरा दुकानदार से पैसे निकालने के लिए बोलता है और लगातार मारपीट करता रहता है. पूरी घटना को दुकान में बैठी बच्ची देखती है, लेकिन डर से कुछ नहीं बोलती. जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहा था, उस समय बच्ची लॉलीपॉप खाती दिख रही है. अचानक बच्ची अपना लॉलीपॉप लुटेरे को देने लगती है.
बच्ची की मासूमियत ने लुटेरे का दिल जीता, बदल दिया इरादा
बच्ची जब अपना लॉलीपॉप बढ़ाती है, तो नकाबपोश बदमाश हैरान हो जाता है. बच्ची की मासूमियत ने उसका इरादा ही बदल दिया. वीडियो में दिख रहा है कि लुटेरे ने दुकानदार से जो भी पैसे लूटे थे, उसे वापस कर देता है और फिर बच्ची के माथे को प्यार से चूमता है. जब लुटेरा दुकान से वापस चला जाता है, तो पिता ने बच्ची को अपनी गोद में उठाकर प्यार करता है.
वीडियो देख भावुक हुए यूजर
लूट के वीडियो को देखकर यूजर भावुक हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, “बेटी अल्लाह की रहमत होती है.. देख लो.” एक अन्य ने लिखा, “प्रेम मानवता को प्रज्वलित करता है, सब कुछ प्रेम है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










