Viral Video: शावक को दबोचकर उड़ चला बाज, मां शेरनी ने जमीन पर पटककर किया बुरा हाल, देखें वीडियो

Viral Video Eagle Grasp Lion Baby Mother Teach Lesson
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाज शेरनी के बच्चे को उठाकर भागने की कोशिश करता है. इसके बाद शेरनी जो करती है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग दंग रह जाते हैं. देखिए यह वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक शेरनी अपने बच्चे के साथ घूम रहा होता है, तभी अचानक एक बाज तेजी से उनकी ओर आता है और शेरनी के बच्चे को दबोचकर वहां से ले जाने लगता है. यह देख नन्हा शेर की मां घबरा जाती है और उसके पीछे-पीछे तेजी से दौड़ने लगती है.
बाज पूरी शक्ति के साथ बच्चे को उठाकर तेजी से उड़ने की कोशिश करता है, लेकिन मां शेरनी ऊंची छलांग लगाकर अपने बच्चे को किसी तरह बाज की पकड़ से छुड़ाती है. वह ढाल की तरह बाज और अपने बच्चे के बीच खड़ी हो जाती है. उसकी आंखों में डर का नामो-निशान नहीं रहता. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप भी इसे देख सकते हैं. हालांकि यह वीडियो असली है या एआई द्वारा निर्मित, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़े: Viral Video : किंग कोबरा का जीना हराम, फन उठाकर काटने के लिए दौड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










