ePaper

Video : खत्म होने वाला है इंतजार, 10 मई से रांची से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Updated at : 03 May 2023 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
Video : खत्म होने वाला है इंतजार, 10 मई से रांची से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन

झारखंड को 10 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. ताजा जानकारी के मुताबिक रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ 10 मई से होगा.

विज्ञापन

एक लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन का इंतजार झारखंड और बिहार के लोग कर रहे हैं. ऐसे में अभी आ रही जानकारी के मुताबिक अब यह इंतजार खत्म होने वाला है. झारखंड को 10 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. ताजा जानकारी के मुताबिक रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ 10 मई से होगा. झारखंड-बिहार को 25 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है, लेकिन कुछ तकनीकि कारणों से इसे नहीं चलाया जा सका था. अब 10 मई से इसके परिचालन की बात कही गई है. रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि इस बार कोई तकनीकि समस्या नहीं आई तो निश्चित ही 10 मई से इसे चलाने की तैयारी है.

जानकारी के मुताबिक, रेलवे की ओर से भेजी गई पहली समय सारिणी में पटना से ट्रेन सुबह 6:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:20 बजे हटिया पहुंच जाएगी. वहीं, हटिया से ट्रेन दोपहर 2:00 बजे खुलेगी और रात 8:25 बजे पटना पहुंचेगी. दूसरी समय सारिणी पर नजर डालें तो हटिया से यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, पटना से ट्रेन दोपहर 3:25 रवाना होगी और रात 9:50 बजे हटिया पहुंच जाएगी. खबरों की मानें तो झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन नये रूट से किया जाएगा. वर्तमान में चल रही जनशताब्दी गया से हजारीबाग रोड से होते हुए बोकारो मूरी के रास्ते रांची पहुंचती है. लेकिन नये रूट में यात्रियों का काफी समय बचेगा. कहा जा रहा है कि रांची-पटना जन शताबदी एक्सप्रेस जहां 7 घंटे में सफर तय करती है. वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से पटना तक का सफर महज 6 घंटे में ही पूरा कर लेगी.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola