UP Election 2022: चुनाव प्रचार के लिए काशी पहुंचे पीएम मोदी, पूर्वांचल को साधने की कोशिश

पीएम मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. वाराणसी के चेतगंज स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में बूथ विजय सम्मेलन को संबोधित किया.
UP Election 2022: पीएम मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. वाराणसी के चेतगंज स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में बूथ विजय सम्मेलन को संबोधित किया. बूथ विजय सम्मेलन को करने के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान से पीएम मोदी का काफिला सड़क मार्ग से लहुराबीर चेतगंज,बेनियाबाग, गोदलिया होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा. पीएम के काफिले के आगे सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता बाइक से चल रहे थे मोदी मोदी के नारे लगाते हुए. पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ जनता ने हर हर महादेव के उद्घोष से पीएम मोदी का स्वागत किया. वीडियो देखें..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










