सोनाली फोगाट के भाई ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, खाने में मिलाया था ड्रग्स

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया है.सोनाली फोगाट के परिवार ने उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर द्वारा बलात्कार और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया है.सोनाली फोगाट के परिवार ने उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर द्वारा बलात्कार और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली के साथ सुधीर सांगवान, उसके दोस्त सुखविंदर और उसकी बहन के सहायक ने उसके भोजन में ड्रग्स मिलाने के बाद कथित तौर पर बलात्कार किया था. शिकायत में सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने कहा है कि सोनाली ने 22 अगस्त को उनके बहनोई अमन पुनिया से बात की थी और आरोप लगाया था कि उन्हें कुछ नशीला पदार्थ दिया गया था. बता दें कि प्राथमिक जांच में गोवा पुलिस ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई थी. लेकिन उनका परिवार इसे मर्डर बता रहा है. सोनाली फोगाट की मौत के दो दिन बाद उनके परिवार के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए अपनी सहमति दे दी है लेकिन इस शर्त के साथ कि प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए