सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शूटर की फोटोज आई सामने, देखें आप भी

Updated:
विज्ञापन
salman khan
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सलमान खान फायरिंग मामले में दो आरोपियों की पहली तस्वीर मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने जारी की. रविवार की सुबह, अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात शूटरों की ओर से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिन्हें बाद में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करते हुए मोटरसाइकिल पर भागते देखा गया.

विज्ञापन
salman khan firing case

14 अप्रैल को, दो बाइक सवार हमलावरों ने सुबह लगभग 5 बजे सुपरस्टार सलमान खान के आवास, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगभग तीन राउंड गोलियां चलाईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब गोलीबारी हुई तो बजरंगी भाईजान अभिनेता अपने घर के अंदर मौजूद थे. गोलियां चलाने वाले दोनों शख्स सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. दोनों शूटर बाइक पर थे और हेलमेट पहने हुए है. मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने दावा किया कि दोनों संदिग्धों में से एक को गुरुग्राम का वांछित अपराधी माना जा रहा है. टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शूटर की पहचान विशाल राहुल के रूप में की है. विशाल, हरियाणा में कई हत्याओं और डकैतियों के लिए वांछित था, मार्च में व्यवसायी सचिन मुंजाल की हत्या में भी एक संदिग्ध है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने सलमान के आवास के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी. उन्होंने फेसबुक पर कथित तौर पर लिखा कि गोलीबारी सलमान खान के लिए “पहली और आखिरी चेतावनी” थी. उन्होंने पोस्ट किया, “अब से दीवारों या किसी खाली घर पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी.”

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola