Viral video: RPF जवान की बहादुरी, चलती ट्रेन के नीचे गिर रहे यात्री की बचाई जान

Viral video: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर जाता है. देखिए ये वायरल वीडियो.
Viral video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक युवा व्यक्ति कुछ सामान लेकर दौड़ते हुए आता है और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है. तभी अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में गिर जाता है. वहां मौजूद आरपीएफ जवान की नजर जैसे ही उस पर पड़ती है, वह तुरंत दौड़कर उसके पास जाता है और समय रहते खींचकर बाहर निकाल लेता है. राहत की बात यह है कि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आती है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स आरपीएफ जवान की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही में व्यक्ति की लापरवाही पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. इस वीडियो को आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TweetsFauj76152 नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है.
मुंबई अंधेरी स्टेशन पर सतर्क #RPF जवान ने बहादुरी दिखाते हुए एक यात्री को मौत के मुंह से बचाया। 👏👏#Mumbai #Madharasi #earthquake #IPL2025 #DAYTONA500 #West #Sikandar #Chhaava pic.twitter.com/hZrK5jLnf9
— Fauji Tweets (@TweetsFauj76152) February 17, 2025
यह भी पढ़े:Viral Video: घोड़ी पर सवार दूल्हे की हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










