Chhath Puja 2020: छठ व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार कांके डैम
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 18 Nov 2020 8:08 PM
Chhath Puja 2020: छठ व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार कांके डैम
रांची के कांके डैम और बनस तालाब में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है. प्रशासन, पूजा समिति और नगर निगम की तरफ से यहां छठ घाट बनाए जा रहे हैं.
रांची के अलग-अलग हिस्सों में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है. पहला अर्घ्य 20 नवंबर को डाला जाने वाला है. झारखंड सरकार ने आदेश में संसोधन करते हुए कुछ गाइडलाइन के साथ जलाशयों में छठ मनाने की इजाजत दी है. इस बीच रांची के कांके डैम और बनस तालाब में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है. प्रशासन, पूजा समिति और नगर निगम की तरफ से यहां छठ घाट बनाए जा रहे हैं. लाइटिंग लगाई जा रही है. साफ सफाई की जा रही है. आपके यहां भी यदि छठ मनाया जा रहा है तो जान लीजिए कि रांची के अलग-अलग जलाशयों में आपको क्या सुविधा मिलने जा रही है.
Posted By- Suraj Thakur
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










