प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: इस गांव में पहाड़ के खोह में जमा पझरा पानी पीते हैं कोरवा जनजाति के लोग

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में गहलामुड़ा ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी मैं चिमनी का टावर खुलने के दरमियान चैनल गिर जाने से एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गयी.
गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में झलकापाठ गांव है. जंगल व पहाड़ों के बीच स्थित इस गांव में 15 परिवार कोरवा जनजाति के रहते हैं. यह जनजाति विलुप्त प्राय: है. इस जनजाति को बचाने के लिए सरकार कई प्रकार की योजना चला रही है.
परंतु झलकापाठ गांव की व्यस्था देखकर यह कहा जा सकता है कि इस दिशा में अबतक विशेष ध्यान नहीं दिया गया. जिस जाति के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये गुमला जिला को दिया है. उस जाति को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है. आज भी ये आदिम युग में जी रहे हैं. झलकापाठ गांव के हर एक परिवार के युवक युवती काम करने के लिए दूसरे राज्य पलायन कर गये हैं.
इसमें कुछ युवती लापता हैं तो कुछ लोग साल-दो साल में घर आते हैं. पलायन करने की वजह, गांव में काम नहीं है. गरीबी व लाचारी में लोग जी रहे हैं. पेट की खातिर व जिंदा रहने के लिए युवा वर्ग पढ़ाई लिखाई छोड़ पैसा कमाने गांव से निकल गये हैं. गांव में तालाब, कुआं व चापानल नहीं है. इसलिए गांव के लोग पहाड़ के खोह में जमा पानी से प्यास बुझाते हैं.
अगर एक पहाड़ की खोह में पानी सूख जाता है तो दूसरे खोह में पानी की तलाश करते हैं. गांव से पहाड़ की दूरी डेढ़ से दो किमी है. हर दिन लोग पानी के लिए पगडंडी व पहाड़ से होकर पानी खोजते हैं और पीते हैं. गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है.
पैदल जाना पड़ता है. गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाती. गांव के किसी के घर में शौचालय नहीं है. लोग खुले में शौच करने जाते हैं. जबकि गुमला के पीएचईडी विभाग का दावा है कि हर घर में शौचालय बन गया है. परंतु इस गांव के किसी के घर में शौचालय नहीं है. पुरुषों के अलावा महिला व युवतियां भी खुले में शौच करने जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










