ePaper

धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, कहा- झारखंड सरकार को ईडी के द्वारा अस्थिर कर रही भाजपा

Updated at : 03 Jan 2024 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, कहा- झारखंड सरकार को ईडी के द्वारा अस्थिर कर रही भाजपा

धनबाद जिले के लेढीडुमर निवासी अनुज सिंह के घर बिहार जन अधिकार लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे.जहां आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया.

विज्ञापन

धनबाद जिले के लेढीडुमर निवासी अनुज सिंह के घर बिहार जन अधिकार लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो  सह  पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू यादव पंहुचे. जहां आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया. वही मीडिया से बात करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड सरकार की ईडी के द्वारा अस्थिर भाजपा कर रही है. बिना वजह मुख्यमंत्री को ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है. राजनीतिक अस्थिरता देश मे सभी जगह है.

2024 लोकसभा, विधानसभा चुनाव में झारखण्ड़ में भी उनकी पार्टी मजबूती के साथ यहां रहेगी.

परिवारवाद कोई मुद्दा नही है. मुद्दा महंगाई,बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि है. इन सभी को गौण कर भाजपा राम के भरोषे वैतरणी पार करना चाहती है. राम के नाम पर राजनीति नोटनकी नही चलेगी.

उनका काम सेवा करना है. भले वह चुनाव जीते या हारे इससे उनके सेवा भाव मे कोई फर्क नही पड़ेगा.

वही नीतीश कुमार जदयू के फिर से अध्यक्ष बनने पर कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता वह है. वह अध्यक्ष फिर से बने इसमें कोई बुराई नही है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola