ePaper

पूर्वोत्तर जापान में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Updated at : 13 May 2015 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर जापान में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

तोक्यो : पूर्वोत्तर जापान के तटीय क्षेत्र में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 6.8 मापी गयी. इस संबंध में अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने जानकारी दी. फिलहाल इस भूकंप से किसी जानमाल की क्षति की खबर नहीं है, न हीं अधिकारियों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी […]

विज्ञापन

तोक्यो : पूर्वोत्तर जापान के तटीय क्षेत्र में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 6.8 मापी गयी. इस संबंध में अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने जानकारी दी. फिलहाल इस भूकंप से किसी जानमाल की क्षति की खबर नहीं है, न हीं अधिकारियों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी की है.

यूएसजीएस की माने तो भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 12 मिनट पर प्रशांत महासागर में जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट के पास आया जिसकी गहराई 38.9 किलोमीटर थी. जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है. इस भूकंप से ऑफुनातो शहर के दक्षिण पूर्व में 33 किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola