ePaper

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के बेटे के अपहरण से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

Updated at : 20 Jun 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के बेटे के अपहरण से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

लाहौर : पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे और एक अमेरिकी नागरिक के अपहरण में कथित रूप से शामिल रहे इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पंजाब प्रांत में मार गिराया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : एमएच-17 को लेकर हत्या के आरोपों […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे और एक अमेरिकी नागरिक के अपहरण में कथित रूप से शामिल रहे इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पंजाब प्रांत में मार गिराया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : एमएच-17 को लेकर हत्या के आरोपों पर रूस को ‘न्याय’ सुनिश्चित करना चाहिए : अमेरिका

पंजाब पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि बुधवार देर रात मुल्तान जिले के एक मकान में छापेमारी कर मुहम्मद रिजवान और आमिर सकी नाम के आतंकवादियों को मार गिराया गया. वे तीन खुफिया अधिकारियों की हत्या में भी शामिल थे.

सीटीडी ने एक बयान में कहा कि उसे सूचना मिली कि प्रतिबंधित आतंकी समूह आईएसआईएस के पांच आतंकवादी लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर जिले के एक मकान में छिपे हुए हैं. एक टीम ने मकान को घेरकर आतंकवादियों से आत्मसर्मपण करने के लिए कहा.

इसे भी पढ़ें : सीरिया में सरकारी बलों के हमलों में 28 लोगों की मौत

विभाग ने कहा, ‘आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय छापेमारी कर रही टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गयी. इसमें दो आतंकवादी मौके पर ही मारे गये जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये.’

वे वर्ष 2011 में अमेरिकी नागरिक वारेन वाइनस्टीन और 2013 में यूसुफ गिलानी के बेटे हैदर गिलानी के अपहरण में शामिल थे. बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के पास से हथगोले, दूसरे विस्फोटक और हथियार भी बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola