ePaper

राहुल गांधी ने चुनावी रैली में कहा, हमारी सरकार बनी तो बैंक कर्ज नहीं चुकाने पर कोई किसान जेल नहीं जायेगा

Updated at : 03 May 2019 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने चुनावी रैली में कहा, हमारी सरकार बनी तो बैंक कर्ज नहीं चुकाने पर कोई किसान जेल नहीं जायेगा

रीवा, (मप्र) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश का कोई किसान बैंक का कर्ज अदा नहीं करने के कारण जेल नहीं जायेगा. राहुल ने रीवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिख दिया […]

विज्ञापन

रीवा, (मप्र) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश का कोई किसान बैंक का कर्ज अदा नहीं करने के कारण जेल नहीं जायेगा. राहुल ने रीवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिख दिया है कि 2019 का चुनाव जीतने के बाद रीवा, मध्यप्रदेश, हिंदुस्तान का किसान कर्ज न लौटाने के लिए जेल में नहीं डाला जा सकता है.’

रीवा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार 24 वर्षीय सिद्धार्थ तिवारी हैं जबकि उनके सामने भाजपा के सांसद जनार्दन मिश्रा मैदान में हैं. मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान के दूसरे चरण में छह मई को रीवा में मतदान होगा. राहुल गांधी ने लोगों से वादा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक साल में 22 लाख युवाओं को सरकारी क्षेत्र में तथा 10 लाख युवाओं को पंचायतों में नौकरियां दी जायेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को नये व्यवसाय शुरु करने के लिए तीन वर्ष तक किसी प्रकार की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश में रोजगार और अर्थव्वस्था चोपट होने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना (न्याय) को देश से गरीबी खतम करने वाली योजना बताया. उन्होंने कहा कि यह योजना देश की अर्थव्यवस्था का इंजन होगी क्योंकि इससे गरीबों को पैसा मिलेगा, इससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और देश में व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये खाते में आने की बात तो एक जुमला निकली लेकिन कांग्रेस की न्याय योजना के माध्यम से देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 72,000 रुपये के हिसाब से पांच साल में 3.60 लाख रुपये परिवार की महिला के बैंक खाते में दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola