राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, लगवाये ‘चौकीदार चोर है’ के नारे

Updated:
विज्ञापन

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) : राहुल गांधी ने आज यहां टीकमगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे एकबार फिर लगवाये. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों का पैसा लेकर नीरव मोदी, विजय माल्या और अनिल अंबानी […]

विज्ञापन

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) : राहुल गांधी ने आज यहां टीकमगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे एकबार फिर लगवाये. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों का पैसा लेकर नीरव मोदी, विजय माल्या और अनिल अंबानी जैसे लोगों दिया और उनकी मदद की.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों को यह आश्वासन दिया कि उनके खाते में 15 लाख रुपये आयेगा, लेकिन उन्होंने झूठ कहा, अब अगर कांग्रेस की सरकार आयेगी तो मैं देश के 25 करोड़ लोगों के एकाउंट में 72 हजार रुपये सालाना जमा करायेगी. हम गरीबों के साथ न्याय करेंगे उनके साथ अन्याय नहीं होगा.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे गरीबों की मदद नहीं करना चाहते, बल्कि वे अमीरों की मदद करते हैं. उन्हें गरीबों और किसानों की चिंता नहीं है, वे तो बस धोखा देते हैं और झूठ बोलते हैं.

राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर सवाल गृहमंत्रालय ने भेजा नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola