लोकसभा चुनाव को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी
Updated at : 22 Apr 2019 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

चामुर्ची : लोकतंत्र का महापर्व डुआर्स में समाप्त हो चुका है. लेकिन तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को भारत-भूटान के सीमावर्ती क्षेत्र असम में मतदान संपन्न होगा. इसको देखते हुये चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बरती जा रही है. चुनाव को लेकर मतदाता नये सरकार के गठन करने को लेकर […]
विज्ञापन
चामुर्ची : लोकतंत्र का महापर्व डुआर्स में समाप्त हो चुका है. लेकिन तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को भारत-भूटान के सीमावर्ती क्षेत्र असम में मतदान संपन्न होगा. इसको देखते हुये चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बरती जा रही है. चुनाव को लेकर मतदाता नये सरकार के गठन करने को लेकर उत्सुक हैं.
बाहर कार्य करने वाले असम के निवासियों का भी मतदान के लिये अपने राज्य में जाना शुरू हो चुका है. रविवार को विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी. सिलीगुड़ी से धुबड़ी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री की भारी भीड़ थी.
सुबह से ही यात्री रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिये कतारबद्ध होकर खड़े थे. ट्रेनों में पांव रखने की जगह भी नहीं थी. बानरहाट स्टेशन पर यात्रियों से बात करने के क्रम में मोहम्मद नजरे आलम, मनोज साहू, अख्तर अहमद, सकीना बेगम आदि ने बताया कि हमलोग भूटान में श्रमिक के तौर पर काम करते हैं.
आज से भूटान सीमा को सील कर दिया गया है एवं भूटान प्रशासन ने हमलोगों को हिदायत दी है कि अपने मतदाता सूची स्थल पर अपना मतदान करके निशान देखने के बाद ही पुन: भूटान में काम पर नियुक्ति किया जायेगा. भूटान में कार्यरत श्रमिकों का अपने राज्यों में जाने से इलाके का व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




