बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत

औगाडौगू : माली सीमा के पास उत्तरी बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी. सेना ने यह जानकारी दी. सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन उत्तरी प्रांतों में छापेमारी की और 146 आतंकवादियों को ढेर कर दिया. जिहादियों ने माली सीमा के पास येटेंटा प्रांत के केन शहर में […]
औगाडौगू : माली सीमा के पास उत्तरी बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी. सेना ने यह जानकारी दी. सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन उत्तरी प्रांतों में छापेमारी की और 146 आतंकवादियों को ढेर कर दिया.
जिहादियों ने माली सीमा के पास येटेंटा प्रांत के केन शहर में हमला किया था.
सेना के प्रवक्ता कर्नल लामौसा फोफाना ने एक बयान में कहा, ‘‘केन में रविवार तीन फरवरी की रात से सोमवार चार फरवरी को हुए जिहादी हमले में 14 लोग मारे गये.” उन्होंने कहा, ‘‘जवाबी कार्रवाई में राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने केन, बानह और बोम्बोरो में अभियान चलाए. इन तीन इलाकों में हवाई और जमीनी अभियान में 146 आतंकवादी ढेर किए गये.”
यहां 2015 से जिहादी हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 300 हो गयी है. हमला मंगलवार को ‘जी5 साहेल शिखर सम्मेलन’ की पूर्व संख्या पर यह हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










