Nigeria : बोको हराम के 280 से ज्यादा आतंकवादी मारे गये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नियामे : नाइजर की सेना ने नाइजीरिया से सटी दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास 280 से अधिक बोको हराम के आतंकवादियों को मार गिराया. रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. सरकारी टेलीविजन पर मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 28 दिसंबर को अभियान शुरू होने के बाद से 200 से अधिक जिहादी हवाई […]

विज्ञापन

नियामे : नाइजर की सेना ने नाइजीरिया से सटी दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास 280 से अधिक बोको हराम के आतंकवादियों को मार गिराया. रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

सरकारी टेलीविजन पर मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 28 दिसंबर को अभियान शुरू होने के बाद से 200 से अधिक जिहादी हवाई हमलों में मारे गये और 87 से अधिक आतंकवादियों को सैनिकों ने ढेर कर दिया.

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पश्चिमी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने नवंबर में लेक चाड क्षेत्र में नाइजीरियाई इस्लामी समूह द्वारा किये जा रहे हमलों को लेकर बातचीत की थी.

लेक चाड एक रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर की सीमाएं मिलती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola