ePaper

संयुक्त राष्ट्र की आज ही के दिन हुई थी स्थापना

Updated at : 24 Oct 2018 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की आज ही के दिन हुई थी स्थापना

नयी दिल्ली : द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया. संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्तूबर, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया. संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्तूबर, 1945 को लागू किया गया. 24 अक्तूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1605 : अकबर के निधन के बाद शहजादा सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली. इतिहास में उन्हें जहांगीर के नाम से जाना जाता है.

1777 : बहादुर शाह जफर का जन्म. अंतिम मुगल बादशाह को एक राजा से ज्यादा एक शायर, संगीतकार और कैलिग्राफर के तौर पर याद किया जाता है. जफर को अपने वतन की ‘दो गज जमीन’ नसीब नहीं हुई और उन्होंने रंगून (अब यांगून) में अंतिम सांस ली.

1851 : कलकत्ता (अब कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत.

1914 : आजाद हिंद फौज की अधिकारी और महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म.

1921 : देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का जन्म. ‘कॉमन मैन’ के जरिये देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी.

1975 : एक अध्यादेश के जरिये भारत में बंधुआ मजदूरी को समाप्त किया गया.

1984 : भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत. पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलायीगयी और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आयी.

1997 : केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोकलगायीगयी. बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देश भर में रोकलगायीगयी और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया.

2001 : स्विट्जरलैंड में गोथार्ड रोड की सुरंग के भीतर दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से आग लगगयी. अपनी तरह की इस अलहदा घटना में10 लोगों की मौत हो गयी.

2003 : ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी. इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी. लोगों ने भावुक विदाई दी. फ्रांस ने इसी वर्ष मई में इस श्रेणी के विमानों को विदाई दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola