कुलसुम की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए शरीफ परिवार को मिलेगा पैरोल

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर को बेगम कुलसुम के जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया जायेगा. जियो टीवी ने अपनी खबर में कहा कि नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के जनाजे की नमाज से लेकर उन्हें दफनाये जाने […]
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर को बेगम कुलसुम के जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया जायेगा. जियो टीवी ने अपनी खबर में कहा कि नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के जनाजे की नमाज से लेकर उन्हें दफनाये जाने तक तीनों पैरोल पर रिहा होंगे.
शरीफ परिवार के तीनों सदस्य इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में इस साल जुलाई में एक जवाबदेही अदालत ने दोषी करार दिया था. सूत्रों ने कहा कि पैरोल दिये जाने के लिए अनुरोध करने की जरूरत होती है. कुलसुम लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उनका मंगलवार को लंदन में निधन हो गया. उनकी उम्र 68 साल थी. सूत्रों के अनुसार, शरीफ परिवार ने कुलसुम का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाने का फैसला किया है. परिवार ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘उन्हें पाकिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जायेगा.’
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुलसुम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार को कानून के अनुरूप सभी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने लंदन में पाकिस्तान के उच्चायोग को मृतक के परिवार को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में मदद करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




