भारी बारिश से बेहाल हुई मुंबई, सड़कों पर भरा पानी, ट्रैफिक पर लग गया ब्रेक, लोग परेशान

आपने बिहार की बाढ़ से जुड़ी खबरें देखी. आपने बाढ़ की विनाशलीला को महसूस किया. आज हम आपको सपनों की नगरी मुंबई की हकीकत दिखाने जा रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी मुंबई बारिश से बेहाल है. घुटनों तक पानी है. सड़कों पर ट्रैफिक जाम. कई इलाकों के लोग परेशान हैं. दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है. बुधवार को लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. ट्रैफिक जाम हो गया और लोग जहां-तहां फंस गये. महज 12 घंटे में ही मुंबई के कोलाबा में इतनी बारिश हुई कि 46 साल में ऐसा नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










