ePaper

Modi 3.0 : 72 मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार शपथ

Updated at : 10 Jun 2024 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी मंत्रिमंडल

पीएम मोदी ने अपने 72 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण किया. इसमें कुल 33 नए चेहरों पर पीएम ने इस बार भरोसा जताया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी के साथ उनके 72 कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनियता की शपथ ली है. आपको बता दें कि पीएम पद की शपथ लगातार तीसरी बार लेने वाले देश के दूसरे पीएम बने हैं मोदी. इससे पहले यह कारनामा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया. उनके बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे पीएम बने हैं. मोदी. इस बार भाजपा को अकेले बहुमत हासिल नहीं हुई. जिस कारण लगभग 1 दशक के बाद देश में गठबंधन की सरकार चलने जा रही है. इस गठबंधन की सरकार में टीडीपी और जदयू की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गइ है. वहीं, पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, जेपी नड‍्डा ने भी शपथ ग्रहण किया. इसके अलावा भी कुछ पुराने चेहरों और कुछ नए चेहरों पर इस बार भरोसा जताया गया है. वहीं, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर 33 नए चेहरों पर विश्वास जताया है.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola