Merry Christmas Review: विजय सेतुपति देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू आया सामने, कितना चला कैटरीना कैफ का जादू

Merry Christmas Review: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मेरी क्रिसमस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. जिन दर्शकों ने मूवी को देखा है, उन्होंने इसकी तुलना अल्फ्रेड हिचकॉक की फिल्म से की है.
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस सस्पेंस ड्रामा को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जिन दर्शकों ने मूवी को देखा है, उन्होंने इसकी तुलना अल्फ्रेड हिचकॉक की फिल्म से की है. प्रीतम के म्यूजिक वाले मेरी क्रिसमस गाने को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कैटरीना कैफ ने कहा है कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे कठिन रोल है. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने लिखा, ”#OneWordReview…#मेरीक्रिसमस: मनोरंजक…. सर्पीन मोड़, रोमांचक रहस्य और तनाव से भरे पल जो आपको बांधे रखते हैं. एक मास्टरस्ट्रोक निर्देशक #श्रीरामराघवन एक लीक से हटकर, मनोरंजक कहानी प्रस्तुत करते हैं, जो आपको व्यस्त रखने और मनोरंजन करने के अलावा आपके दिमाग को चिढ़ाती है. #MerryChristmasReview एक्टिंग टॉप के हैं… #विजयसेतुपति ने शानदार प्रदर्शन दिया है, वह बिल्कुल शानदार हैं… #KatrinaKaif बहुत शानदार हैं, उनका मनमोहक अभिनय निश्चित रूप से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगा… #विनय पाठक और #संजय कपूर अपने-अपने किरदार में बेस्ट हैं.” एक फैन ने लिखा, ”वह वापस आ गया है #श्रीरामराघवन वापस आ गए हैं. जॉनी गद्दार, एक हसीना थी, बदलापुर और अंधाधुन के महान निर्देशक #MerryChristmasReview सकारात्मक आये हैं. इसके लिए बेहद उत्साहित हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बॉलीवुड के लिए 2024 की अच्छी शुरुआत… #श्रीरामराघवन की #MerryChtistmas बेहतरीन डार्क कॉमेडी द्वारा अच्छा प्रदर्शन. @VijaySethuOffl #विजयसेतुपति.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”#MerryChristmas के साथ यह साल की कैसी शुरुआत है. इस मजेदार, आकर्षक और आनंददायक घड़ी के लिए #श्रीरामराघवन को धन्यवाद…@VijaySethuOffl मेरा पूरा दिल है, और यह #KatrinaKaif का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो सकता है. #विजयसेतुपति #MerryChristmasReview.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










