ePaper

Madurai Train Fire Video: ट्रेन में बना रहे थे कॉफी, हो गया विस्फोट... 10 लोगों की मौत

Updated at : 16 Apr 2024 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Madurai Train Fire Video: ट्रेन में बना रहे थे कॉफी, हो गया विस्फोट... 10 लोगों की मौत

मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने हादसे को लेकर कहा कि आज सुबह साढ़े 5 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर रुके हुए कोच में आग लग गई. उन्होंने कहा कि वे तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे. आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया.

विज्ञापन

Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै में हुए बड़े ट्रेन हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. हादसा पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में हुआ. ट्रेन लखनऊ से मदुरै जा रही थी. यात्रियों ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर को रखा था जिसके कारण आग लगी. मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने हादसे को लेकर कहा कि आज  सुबह साढ़े 5 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर रुके हुए कोच में आग लग गई. उन्होंने कहा कि वे तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे. आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया. हादसे से 55 लोगों को बचाया गया. इधर, दक्षिणी रेलवे की ओर से तमिलनाडु ट्रेन में आग हादसे में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. बता दें, जिस डिब्बे में आग लगी थी वह एक प्राइवेट पार्टी कोच था और उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे. घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू की एक बोरी मिली है, जिससे पता चलता है कि डिब्बे में खाना पकाया जा रहा था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola