Lok Sabha Election Result: जानें सुबह 09 बजे तक कौन आगे कौन पीछे

Updated:
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result

Lok Sabha Election Result

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनावों के संपन्न होने के बाद आज परिणाम आने वाले हैं, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में जानें कौन सी सीट से कौन सा उम्मीदवार आगे है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election Result: सात चरणों में मतदान पूरे होने के बाद आज आखिरकार लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने वाले हैं. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है और अब तक के रुझानों में एनडीए 271 सीटों पर आगे चल रही है, दूसरी ओर बात करें इंडिया गठबंधन की तो वह भी 195 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य के खाते में फिलहाल 43 सीटें आती नजर आ रही हैं. बड़े सीटों की बात करें तो कोटा से भाजपा के ओम बिरला पीछे चल रहे हैं, मेरठ से भाजपा के अरुण गोविल आगे चल रहे हैं, बिहार के बात करें तो बेगूसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं, काराकाट सीट से आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा आगे हैं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं, यूपी के गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन आगे चल रहे हैं, अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं, यूपी से भाजपा के प्रत्याशी हेमा मालिनी भी आगे चल रही हैं, हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं और मामला कभी भी पलट सकता है.

Also Read: Lok Sabha Election Result : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, देखें तस्वीर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola