Viral Video : ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर दे रहा है ये छोटा बच्चा, वीडियो आप भी देखें

Updated:
विज्ञापन
Little boy dances like Hrithik Roshan

छोटा लड़का ऋतिक रोशन की तरह डांस करता हुआ. (Photo: Insta)

Viral Video : एक छोटे बच्चे का ‘जनाब-ए-आली’ गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : ओडिशा के कटक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छोटा बच्चा अपने शिक्षकों और दोस्तों के सामने दिल खोलकर डांस करता नजर आ रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह क्लिप बदमबाड़ी के एक अपर प्राइमरी स्कूल में शूट की गई जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब इस वीडियो को यूजर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं. वीडियो में बच्चे के सामने बेंच पर बैठे शिक्षक मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जबकि बच्चा ऋतिक रोशन की फिल्म War 2 के लोकप्रिय गाने ‘जनाब-ए-आली’ पर शानदार डांस करता दिख रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि जब बच्चा गाने पर थिरकता है, तो उसके दोस्त जोर-जोर से चीयर करते हैं. कुछ बच्चे गुनगुनाते हुए उसे और उत्साहित करते हैं. वह बेहद आत्मविश्वास के साथ आसानी से हुक स्टेप्स करता है, जिसे देखकर सभी खुश हो जाते हैं. इंस्टाग्राम पर इस बच्चे का डांस देखकर लोग पूरी तरह दीवाने हो गए. एक यूजर ने लिखा, “मेरे जीवन में भी इतना कॉन्फिडेंस चाहिए,” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “बहुत अच्छा डांस किया बेटा.” कमेंट सेक्शन दिल वाले इमोजी और तारीफों से भर गया, हर कोई बच्चे की प्रतिभा और आत्मविश्वास की प्रशंसा करता नजर आया. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola