Krishna Janmashtami Live: मथुरा और वृंदावन श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का विशेष आयोजन, देखें लाइव

Updated:
विज्ञापन
Shri Krishna Aarti

Shri Krishna aarti

सात सितम्बर (बृहस्पतिवार) को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति और सद्भावना से मनाया जाएगा. वृंदावन से इस बार जन्माष्टमी का लाइव प्रसारण किया जा रहा है. जिसे आप अपने घर पर बैठे-बैठे विशेष पूजा का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

देशभर में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस साल दो दिन 6 और 7 सितंबर को जन्‍माष्‍टमी मनाया जा रहा है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में विशेष तैयारी की गयी है. भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां मंदिरों में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं. खासकर पूर्व में हुए हादसों को ध्‍यान में रखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने का पुख्ता इंतजाम किया गया है. सात सितम्बर (बृहस्पतिवार) को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति और सद्भावना से मनाया जाएगा. वृंदावन से इस बार जन्माष्टमी का लाइव प्रसारण किया जा रहा है. जिसे आप अपने घर पर बैठे-बैठे विशेष पूजा का लुत्फ उठा सकते हैं.

पिछले साल जन्माष्टमी के अवसर पर भीड़ बढ़ने से दो श्रद्धालुओं की हो गयी थी मौत

गौरतलब है कि गत वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के चलते एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी. एडीएम प्रशासन विजय शंकर पांडेय ने बताया मंदिर क्षेत्र में एक जोनल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. उन्होंने बताया कि मथुरा को तीन जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है, वहीं वृन्दावन को तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola