Video: राहुल गांधी की 8 दिनों की झारखंड यात्रा से प्रदेश कांग्रेस ‘रेस’ ,कहा – केंद्र के आगे हम झुकेंगे नहीं

Updated:
विज्ञापन

फरवरी के महीने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस रेस हो गई है.कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पोस्टर जारी किया और विपक्ष पर करारा हमला बोला

विज्ञापन

Jharkhand Congress : झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पोस्टर जारी किया है वहीं, विपक्ष पर हमला करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से झारखंड में सरकार को गिराने का प्रयास चल रहा है ऐसे में झारखंड तीसरा राज्य है जहाँ राहुल गांधी सबसे अधिक 8 दिनों का समय दे रहे हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की झारखंड में शुरुआत अनुमानित 2 फरवरी से हो सकती है. जल्द ही इसका रूट मैप तैयार किया जाएगा. इसमें सभी गठबंधन दलों की भूमिका अहम रहेगी. हर क्षेत्र पर बड़े नेताओं को तैनात किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजेश ठाकुर ने कहा कि मणिपुर से इस यात्रा की शुरूआत हो रही है. उन्होंने केन्द्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियां के दुरूपयोग का आरोप लगाया वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के आगे झुकेगी नहीं. कांग्रेस से जनता को बहुत उम्मीद है. इन्हीं उम्मीद को पूरा करने के लिए एक बार फिर से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है ताकि लोगों को सही मायने में न्याय मिल सके.

Also Read: झारखंड के छात्र की इटली में मौत, गुवा का परिवार लगा रहा शव मंगाने की गुहार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola