भारत जोड़ो न्याय यात्रा में झारखंड आएंगे राहुल गांधी, आठ दिनों का होगा प्रवास

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और राहुल गांधी द्वारा आगामी 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरूआत होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में विचार विमर्श किया गया.

विज्ञापन

रांची : दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के साथ एक अति-महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई. इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम उपस्थित हुए.

बिहार होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और राहुल गांधी द्वारा आगामी 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरूआत होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में विचार विमर्श किया गया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, अरूणांचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, और बिहार होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी.

Also Read: झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, निशाने पर मोदी सरकार
राहुल गांधी का आठ दिनों का झारखंड में होगा प्रवास

यह यात्रा झारखंड में 804 किमी तय करेगी और 13 जिलों से होकर गुरजेगी. जहां राहुल गांधी का आठ दिनों का प्रवास झारखंड में होगा. उन्होंने कहा कि यह यात्रा 15 राज्य, 110 जिले से होते हुए सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola