JAC 10वीं बोर्ड में हजारीबाग की छात्राओं का डंका

Published by : Shaurya punj Updated At : 19 Apr 2024 6:06 PM

विज्ञापन

JAC 10वीं बोर्ड में हजारीबाग की छात्राओं का डंका

jac jharkhand board class 10 result 2024: जैक दसवीं बोर्ड के रिजल्ट की अनाउंसमेंट हो चुकी है. इस बार छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. हजारीबाग की चार लड़कियां टॉप 3 में हैं.

विज्ञापन

JAC 10th Board Result 2024 Out: झारखंड दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया. आपको बता दें टॉप-4 में सिर्फ लड़कियों ने बाजी मारी और ये सभी छात्राएं एक ही जिले के एक ही स्कूल की हैं. ये चारों छात्राओं की 10वीं पढ़ाई हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई-स्कूल से हुई है. 91% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया. 89.70% लड़के जेएसी कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. जैक 10वीं परिणाम 2024 अब बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है, परीक्षा में बैठने वाले कुल 4,18,623 छात्रों में से 3,78,398 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. यह उपलब्धि 90.34% के कुल पास परसेंटेज को दर्शाती है, जो छात्रों और शिक्षकों के समान समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है. कुल 1,77,849 लड़कों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जबकि इससे भी अधिक संख्या में 2,00,549 लड़कियों को सफलता मिली है. जैक 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में, बोर्ड ने अपने अंकों के साथ टॉपर्स की एक सूची भी जारी की है. जैक 10वीं परिणाम 2024 से संबंधित अधिक विवरण और जानकारी के लिए, छात्रों को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.

Jharkhand के 10वीं के बच्चों का रिजल्ट आउट, 90.39 छात्र सफल रहे

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola