भारत-चीन सीमा विवाद: कमांडर लेवल मीटिंग में शांति से मसला सुलझाने पर चीन सहमत
Author Abhishek kumar
Updated:
विज्ञापन
भारत की सख्ती का चीन पर असर हुआ है और उसे शांति की भाषा समझ आ गयी है. सीमा पर बेवजह तनाव पैदा कर रहे चीन ने बातचीत का रास्ता अपनाने का फैसला लिया है. भारत की सख्ती का असर शनिवार को लद्दाख में हुई मिलिट्री कमांडर लेवल मीटिंग में दिखा. चीन शांति से पूरे विवाद को सुलझाने के लिए तैयार है. विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय समझौतों के मुताबिक सीमा पर शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच मिलिट्री कमांडर लेवल की बातचीत बेहद शांतिपूर्ण और गर्मजोशी से भरे माहौल में हुई.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










